फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen blocking road were taken into custody

सड़क जाम कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Thu, 01 Oct 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blocking road were taken into custody
कोतवाली में बैठाए गए कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
सड़क जाम कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हाथरस कांड में पीड़िता के घर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की देर शाम गोला बाजार में सड़क जाम करने की कोशिश की। इस दौरान पहुुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाई।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोला बाजार में पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैंक चौराहे तक गए। वहां पर सड़क जाम करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद सीओ गयादत्त मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की पर कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाई। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि हाथरस मेें हुई घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही थीं। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने वहां नहीं जाने दिया और गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सड़क जाम किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed