फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress workers opposed

नेहरू प्रतिमा सामने उपवास पर बैठे कांग्रेसी

Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
congress workers opposed
नेहरू प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व आह्वान पर सोमवार को खलीलाबाद शहर के जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देेश में सांप्रदायिक सौहार्द एवं अमन शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की। भाजपा पर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज खान ने की। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर देश में सांप्रदायिक सौहार्द एवं अमन शांति की बहाली के लिए उपवास रखा गया है। विगत तीन वर्षों से भाजपा की सरकार में पूरे देश में सांप्रदायिक ताना बाना छिन्न-भिन्न हो गया है। पूरे देश में खराब माहौल है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक और दलितों को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान जिस तरह से देश भर में सरकारी संपत्तियों की क्षति हुई है, वह दुुुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार इस अशांति के माहौल को संभालने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उसके नेता माहौल खराब करने के लिए लगातार बयानबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार लोकतंत्र और न्याय पालिका से छेड़छाड़ की जा रही है। जो देश एवं भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे माहौल में हम सभी देश वासियों को जाति पाति एवं धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, मृत्युजंय चौबे, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, आलोक यादव, अखंड बहादुर पाल, सुनील पांडेय, आलोक राय, फूलदेव यादव, संजय चौरसिया, कृष्ण कुमार, शमसुद्दीन, नरेंद्र चौधरी, राजीव गौड़, वीरेंद्र पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जनार्दन यादव, राम जियावन, अयाजुल खान, आसीम खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed