फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress meeting

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह काम करने वाले को दे जगह : सत्यनारायण

Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
congress meeting
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हुए शामिल
विज्ञापन

14 फरवरी को प्रदेश में आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसमें हर जिले की उपस्थिति हमें सुनिश्चित करनी है। वह रविवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा की तैयारी के लिए हमें हर ब्लाॅक, हर न्याय पंचायत में 26 जनवरी से पदयात्रा निकालनी होगी। 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर प्रदेश में 11 दिनों तक चलने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा में चलने का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को 138 रुपये का क्राउड फंडिंग करवाना है।
विज्ञापन

उन्होंंने कहा कि संगठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह काम करने वालों को जगह दी जाए। प्रदेश सचिव डाॅ. नादिर सलाम ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से एक विशेष जाति, धर्म के लोगों को निशाना बना रही है। उससे समाज में एक गलत संदेश जा रहा है। इसका खामियाजा उन्हें 2024 के लोकसभा में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जिले की उपस्थिति सबसे जबरदस्त होगी और संगठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को अब कुछ दिनों के लिए आराम दिया जाएगा। 2024 का चुनाव और राहुल गांधी के संघर्षों में शामिल होने के लिए हमें अब अपना शत-प्रतिशत समय देना होगा।

संवाद सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव, प्रदेश महामंत्री अमरेंद्र मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार पांडेय, जमाल अहमद, शांति देवी, नीलम चतुर्वेदी, मोईन अंसारी, पप्पू चौबे, पंकज राव, हरी चौधरी, दिलशाद अफसर, अमित सिंह, निसार अहमद, चंद्र प्रकाश पांडेय, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय, संजय चौरसिया, चंद पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, अशोक आर्य, गुड्डू उपाध्याय, जमुना प्रसाद, अजय सिंह, सीमू खान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed