{"_id":"613f7d168ebc3e882b726160","slug":"congress-meeting-held-khalilabad-news-gkp4090249132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें : नजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें : नजीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें : नजीर
सेमरियावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेमरियावां पर कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई। इसमें पदाधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों व खलीलाबाद विधान सभा के संभावित उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश के क्रम में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा तथा ग्राम पंचायतों के गठन, क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नजीर ने कहा कि मिशन 2022 की सफलता के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटी का मजबूत होना जरूरी है। ग्राम पंचायत गठन में न्याय पंचायत अध्यक्ष किसी भी जिला पदाधिकारी को बुला सकते हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि महा संपर्क अभियान के दौरान गांवों में आवास की समस्या को लेकर क्षेत्र के गांवों में आवास सहित विभिन्न समस्याएं सामने आई हैं। जिसको लेकर जल्द ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम और बीडीओ से मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता मुहम्मद अकरम नजीर ने की। इस अवसर पर शफीकुर्रहमान, नजरूल हसन, इश्तियाक अहमद, अब्दुल कलाम, मैनुद्दीन, राजाराम, मुहम्मद रशीद, अब्दुल हमीद, मुहम्मद कलीम, बृजलाल, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, गुलाम जीलानी, शमसुद्दीन, संगीता, विमला, मंजू, संगीता आदि मौजूद रहीं।