{"_id":"6adfa36a06ca2853460bd167","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-with-reverence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-159589-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, खलीलाबाद सहित जनपद के विभिन्न राम जानकी व हनुमान मंदिरों में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने राम जानकी मंदिर खलीलाबाद व विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने राम जानकी मंदिर महुली में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन करते हुए वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि मुरली जायसवाल, दिनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने रामजानकी मंदिर खलीलाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम के शुभारंभ पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। विधायक मेंहदावल ने 10 सफाई नायकों, स्वच्छाग्राहियों को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत की आकर्षक प्रस्तुति की।
इस दौरान कृष्ण मुरारी दास, एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी, सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय, खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद राजेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।