फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress leader feedback for party ticket

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने टटोली दावेदारों की नब्ज

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
congress leader feedback for party ticket
कांग्रेस कार्यालय जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के साथ बैठक करते राट्रीय सचिव राजेश तिवारी।संव? - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने टटोली दावेदारों की नब्ज
विज्ञापन

- एक-एक कर टिकट के दावेदारों से लिया फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक-एक दावेदारों से बात की और क्षेत्र की भौगोलिक स्थित और दावेदारों के द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली।

सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी पहुंच गए। वहां पर पहले से खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल विधान सभा क्षेत्रों से टिकट के लिए आवेदन किए दावेदार मौजूद थे। उन्होंने बंद कमरे में एक-एक दावेदारों को बायोडाटा के साथ बुलाया। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन किए दावेदारों से बातचीत की गई है। उनका पूरा शैक्षिक रिकॉर्ड, क्षेत्र में किए गए कार्य समेत अन्य जानकारी ली गई है। जल्द ही जिले की तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लहर प्रदेश में चल रही है। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम चलाया है। जिसका लाभ मिल रहा है। 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जा रहा है। कांग्रेस ने विकास किया है जबकि भाजपा ने देश और प्रदेश का विनाश किया है। जनता भाजपा के जुमले में आने वाली नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने बताया कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से नौ लोगों ने दावेदारी किया है। इसी तरह से मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सात और धनघटा सुरक्षित सीट से आठ लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ उसको जीताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed