फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress Celebrated Modi's defeat in Bihar, fired crackers

महागठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने फोड़ा पटाखा, मनाया जश्न

Sun, 08 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस तथा महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम आए कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। 
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि बिहार के लोगों ने साप्रंदायिक ताकत को करारा जबाब देतेे हुए चुनाव में नकार दिया है। भारत में लोकतंत्र की यह शानदार जीत है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पूरी तैयारी से लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान सभा 2017 में ऐसे ही जवाब राष्ट्रविरोधी तथा सांप्रदायिक ताकतों को प्रदेश की जनता देगी। महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि मोदी के झूठे वादे तथा लोक लुभावन भाषणों की पोल बिहार की जनता पूरी तरह से खोल दी। देश की एकता व अखंडता एवं भाईचारा की नींव को नुकसान पहुंचाने वाले ताकतों की देश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कांग्रेस नेता आलोक यादव ने बिहार में महागठबंधन की जीत पर खुशी जताई है। इसी तरह से धनघटा के अशरफपुर में इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर शंकर एवं रामवीर यादव की अगुवाई में पटाखे फोड़े गए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, आसिम खान, अखिलेश सिंह, राहुल यादव, जावेद खान, अहमद खान, रमेश कन्नौजिया, इंद्रजीत यादव, घनश्याम मिश्र, हरि प्रकाश, अभिलाष कुमार, रोहित राव, दिनेश यादव, सूर्यभान यादव, मोहम्मद जाफर खान, गोविंद लाल यादव, सूर्य प्रकाश, मनोज कन्नौजिया, शांती देवी, संजुला देवी, मंजू देवी समेत अन्य मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed