फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress burnt the effigy of PM

कांग्रेस ने पीएम का पुतला जलाया

Sun, 27 Nov 2016 10:53 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 27 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of PM
हैंसर में नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में रविवार को धनघटा चौक पर पीएम का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर में नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में रविवार को धनघटा चौक पर पीएम का पुतला जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चौक से तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया। 
विज्ञापन


 महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि बगैर किसी तैयारी के एक हजार और पांच सौ की नोट बंद करने से आम जनता परेशान हो उठी है। कहीं लाइन में खड़े खड़े लोग दम तोड़ दे रहे हैं तो कहीं पर रुपये के अभाव में मरीज दवा नही करा पा रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय खेती किसानी चरम पर है रुपये की कमी के कारण किसान खाद बीज की खरीदारी नहीं कर पा रहे है। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए मांग पत्र में कांग्रेसियों ने कहा है कि किसानों के लिए खाद व बीज की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। 
विज्ञापन


बैंकों से और एटीएम से रुपया निकालने की सीमा बढ़ाई जाय। जिनके बैंक खाते नही है उनके नोट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सभी एटीएम को तत्काल ठीक कराया जाय और काला धन को सफेद कराने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इस मौके पर अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, सुनील पांडेय, शमशुद्दीन, शंभु राजभर, मिथिलेश चौधरी, जोखन वर्मा, रोहित राव, परशुराम सिंह, सुशीला देवी, लीलावती देवी, चंद्रावती देवी, शकुन्तला देवी, कुसमावती देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, सूखा देवी, मुनीता देवी, ज्ञानमती देवी, बरसाती देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed