{"_id":"5a4fe457a1f4637d23aea3afa8a64271","slug":"congress-activists-burnt-an-effigy-of-primeminster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में शनिवार को मेंहदावल बाईपास पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चुर होकर विपक्ष को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्य का विषय है।
लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं पूरे देश भर में छिन्न भिन्न की जा रही है। कहीं राज्यपाल के द्वारा प्रदेश सरकार को अस्थीर किया जा रहा है तो इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई ने रेड की है। पूरे देश में डर का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी के तमाम भ्रष्ट नेताओं एवं उनके भ्रष्टाचार के प्रति आंखें मूंदे हुए है। किसान आत्म हत्या कर रहा है। कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय दामों में भारी कमी के फायदे को जनता को देने के बजाय प्रधानमंत्री टैक्स बढ़ाकर दाम बराबर कर दे रहे है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष का फंसाने का काम कर रहे है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक विरोध करेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, जवाहर दुबे, अजय सिंह, दयाशंकर, नुरूल होदा, आलोक यादव, संजय तिवारी, अंबिका राय, सुनील पांडेय, शेषनाथ मौर्य, सुभाष मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।