फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   componcetion against agitation

Sant Kabir Nagar News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
componcetion against agitation
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन आसपास के किसान मुआवजा न मिलने से आक्रोशित हैं। मंगलवार को किसानों ने पारा चौराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि बिना मुआवजे की रकम दिए ही सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

पौली ब्लॉक के परसा, खेवसिया, दुल्हापार, मड़पौना, पारा, निहैला आदि स्थानों से होकर गुजर रही राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम इस समय चल रहा है। इस बीच मंगलवार को लोग पारा चौराहा पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल राम सिंह, शमशेर आलम, गुलाब, श्रीराम, रणबीर, हनुमान, राम सिंह, अनिल, संतोष, श्रीमल, श्यामलाल आदि किसानों का कहना है कि उनके खेतों से होकर राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। निर्माण से पूर्व ही सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों की जमीन रजिस्ट्री कराकर उनका मुआवजा देने के बाद ही इस पर निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्य कराया जा रहा है। इन लोगों ने तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed