फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Completion of traffic month with colorful program

रंगारंग कार्यक्रम के साथ यातायात माह का समापन

Fri, 30 Nov 2018 11:39 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Fri, 30 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Completion of traffic month with colorful program
रंगारंग कार्यक्रम के साथ यातायात माह का समापन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात माह नवंबर के समापन अवसर पर शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की पहल पर प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली और यातायात झांकी निकाली। जूनियर हाई स्कूल परिसर से एएसपी ने झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ किया। बैंक चौराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान तिराहा होते हुए पुलिस लाइंस पहुंच कर रैली सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बदल गई। 

 
प्रभा देवी महाविद्यालय और ब्लूूमिंग बड्स के विद्यार्थी यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। वाहनों पर यातायात हादसे को लेकर झांकी भी सजाई गई थी। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, उसके लिए ट्रैफिक पुलिस एवं कोतवाली पुलिस महत्वपूर्ण स्थानों पर मुस्तैद रही। पुलिस लाइंस में एसपी आकाश तोमर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है। आंकड़े बताते हैं कि सामयिक मौतों की अपेक्षा हादसों में अधिक हो रही है। आबादी बढ़ने का असर यह है कि जमीन सिकुड़ रही है और तमाम तरह के स्पीड वाले वाहनों का चलन बढ़ गया है। यातायात नियमों के अनुपालन में कोताही बरतने से हादसों में लोग या तो मौत के शिकार हो जा रहे हैं या फिर अपंगता का दंश झेलने को विवश हो रहे हैं। हर वर्ष दो लाख से अधिक लोग हादसों में मौत के शिकार हो रहे हैं और उसे चार गुना अधिक अपंगता के शिकार हो रहे हैं। एसपी ने हेलमेट के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का यदि ठीक प्रकार से पालन किया जाए तो हादसों पर काफी हद तक रोक लग जाएगा। एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि छोटे-छोटे कस्बों में भी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में संभल कर चलने की जरूरत है। नियमों का पालन कर जीवन की रक्षा की जा सकती है। सीओ रमेश कुमार ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रभा देवी और ब्लूमिंग बड्स के विद्यार्थियों ने यातायात जागरूकता पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed