फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complete the data feeding for students within three days.

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन में पूरा करें छात्रों की डाटा फीडिंग

Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Complete the data feeding for students within three days.
संतकबीरनगर/मेंहदावल। सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक अभिलेखों को डिजिटली अद्यतन करने में लापरवाही अब महंगी पड़ सकती है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल अपडेट नहीं करने और विभागीय वेबसाइट पर नामांकन व विद्यालय प्रोफाइल अपलोड में सुस्ती बरतने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि जिले के चार दर्जन से अधिक विद्यालयों ने अब तक यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूरा नहीं किया है। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नव नामांकित बच्चों की प्रविष्टि में जिले में 441 विद्यालयों में मिली बड़ी कमी मिली है। जांच में पाया गया कि सत्र 2026-27 में कक्षा एक में नामांकित सभी बच्चों की ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं की गई है। वहीं कक्षा पांच, आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोग्रेशन के बाद क्रमश: कक्षा छह और नौ में इंपोर्ट करने का कार्य भी कई विद्यालयों में अधूरा है। इसके कारण पोर्टल पर पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने दो दिन के भीतर सभी लंबित काम पूरा करने का निर्देश देते हुए सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बीएसए ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों की सहायता से तीन दिन के भीतर सभी नव नामांकित विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि और टर्मिनल कक्षाओं के विद्यार्थियों का इंपोर्ट कार्य पूरा करें। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि विभागीय निर्देशों के बावजूद कार्य समय पर क्यों नहीं किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन अपडेट नहीं करने वालों को तीन दिन का मोहलत
बीएसए अमित कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल की वेबसाइट पर नवीन नामांकन अपडेट नहीं करने वाले 441 विद्यालयों पर भी सख्ती दिखाई है। समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों ने पूर्व निर्देश के बावजूद अब तक कक्षावार नामांकन और विद्यालय प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है। ऐसे विद्यालयों को पत्र जारी कर तीन दिन भीतर सभी प्रविष्टियां पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है।

डिजिटल रिकॉर्ड पर विभाग की विशेष नजर
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग इस वर्ष यू-डायस डेटा, वास्तविक नामांकन और विद्यालय प्रोफाइल को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दे रहा है। इसी आधार पर विभिन्न योजनाओं, संसाधनों के आवंटन और शैक्षणिक आंकड़ों का निर्धारण किया जाता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यू-डायस और विद्यालय प्रोफाइल का समय पर अद्यतन होना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed