{"_id":"57d061e44f1c1b7f2f3194cd","slug":"complete-first-pulse-then-softened-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नब्ज टटोली, फिर वादों का मरहम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नब्ज टटोली, फिर वादों का मरहम लगाया
शोभित कुमार पांडेय/ sant kabir nagar
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल परिसर में आयोजित खाट सभा को संबोधित करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : अंबरीश्ा मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष खलीलाबाद शुगर मिल परिसर में आयोजित खाट सभा में डॉक्टर की भूमिका में नजर आए। पहले उन्हाेंने एक अच्छे डॉक्टर की भांति किसानों से उनका मर्ज पूछकर नब्ज टटोली और फिर वादों का मरहम लगाकर लोगों को अपना बनाने की कोशिश की। वहीं बंद पड़ी खलीलाबाद चीनी मिल को पुन: चलवाने का वादा कर वहां खाट सभा में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
खाट सभा में किसानों ने मुंडेरवा और खलीलाबाद की चीनी मिल बंद होने से बेटियों की शादी तक नहीं कर पाने का दर्द जैसे ही सुनाया तो राहुल भावुक हो उठे। सूखा राहत पाने से बड़ी तादाद में किसानों के वंचित रहने और फिर बारिश न होने से धान की फसल के बर्बाद होने की पीड़ा भी लोगों ने उन्हें सुनाई। वहीं जैसे ही बुनकरों द्वारा बनाई गई धाने की माला कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज ने राहुल गांधी को पहनाई तो बुनकरों को भी उम्मीद बंधी की उनके दिन भी बहुरेंगे।
बिजली की समस्या, केसीसी तक के कर्ज माफ न होने की समस्या जैसी किसानों की पीड़ा सुनने के बाद राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार न तो यूपी में है और न ही दिल्ली में। वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो बंद चीनी मिल जरूर चलेगी। किसानों का यह देश चीनी का कटोरा बनेगा। राहुल को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता और युवा भी उत्साहित दिखे। पूर्व में हुई बारिश से खाट भीग गई थी और जमीन कीचड़ से सराबोर थी। आसमान में बादल भी बरसने के लिए घुमड़ रहे थे और इन सभी का जुटी भीड़ पर कोई असर नहीं था। करीब 35 मिनट तक राहुल कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और लोगों का जोश सातवें आसमान पर था। कार्यक्रम के समापन के बाद भीड़ में यही चर्चा हो रही थी कि राहुल ने क्षेत्रीय मुद्दे से सरोकार जता कर यहां के किसानों को दिल जीत लिया।