फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complete fast district jail building

कमिश्नर ने निरीक्षण किया

Tue, 20 Aug 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Complete fast district jail building
बड़गो के पास बन रहे जिला जेल का निरीक्षण करते कमिश्नर और डीएम। - फोटो : KHALILABAD
जल्द से जल्द पूरा करे जिला जेल का निर्माण: कमिश्नर
विज्ञापन

- पशु आश्रय गृह के धीमे निर्माण पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
- कमिश्नर ने जिला जेल व पशु आश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल सागर ने मंगलवार केे निर्माणाधीन जिला जेल व मेंहदावल के बढया ठाठर व हरिहरपुर के मकदूमपुर के पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जेल के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं बढया ठाठर के पशु आश्रय केंद्र के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

कमिश्नन अनिल सागर व डीएम रवीश गुप्त मंगलवार को जिला जेल पहुंचे। वहां पर एक-एक कर हो रहे निर्माण कार्यों के बाबत जानकारी ली। कैदियों के बैरक, मुलाकात घर, वीआईपी कक्ष, शौचालय और परिसर में हुए कार्यों के बारे में पूछताछ की। निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बारिश की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। रंगाई-पुताई व परिसर को समतल करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। कमिश्नर ने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ एनके सिंह, जेई अरविंद कुमार, आशुतोष मिश्र के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद कमिश्नर ने हरिहरपुर स्थित मकदूमपुर में बन रहे पशु आश्रय केेंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बढया ठाठर में बन रहे पशु आश्रय केंद्र के धीमे निर्माण पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। कमिश्नर ने एक माह में कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, प्रधान शिवमूरत निषाद, कृष्णा सिंह, इंद्रसेन सिंह, संतोष सिंह, देवेंद्र पाठक, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed