फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complete details of prisoners in jail will be available in one click

Sant Kabir Nagar News: जेल में बंद कैदियों का एक क्लिक में मिलेगा पूरा ब्योरा

Mon, 21 Oct 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Complete details of prisoners in jail will be available in one click
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जेल की सजा काटने-वाले कैदियों का पूरा विवरण अब एक क्लिक पर मिलेगा। इसके लिए जेल में बंदियों की पूरी कुंडली ऑनलाइन ई-प्रिजन पोर्टल पर तैयारी की गई है। इसमें हर कैदी के जेल में बिताए दिनों के साथ ही उससे मुलाकात के लिए जेल में आने वालों का पूरा विवरण दर्ज होगा, ताकि किसी भी परिस्थिति में पुलिस इन सूचनाओं का प्रयोग अपराध नियंत्रण के लिए कर सके।
जेल में सजा काटने के बावजूद बाहर संचालित आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गृह विभाग ने अब जेल में बंद कैदियों की कुंडली तैयार कर उसका डेटा बेस सुरक्षित करने को कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

ई-प्रिजन पोर्टल पर जेल में बंद कैदियों के आपराधिक इतिहास के साथ ही उनसे जुड़ी अन्य छोटी-बड़ी जानकारी, जेल में बिताए उनके दिन व इस दौरान उनसे मुलाकात करने के लिए आने वालों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जानकारों की मानें तो पेशेवर अपराधियों के आपराधिक कृत्य पर अंकुश लगेगा और स्थानीय पुलिस को भी किसी घटना के होने पर उसके खुलासे और जांच में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं 527 बंदी
जिला कारागार में 800 बंदियों की क्षमता है, जबकि वर्तमान में 527 कैदी बंद हैं। इनमें 20 महिला कैदी, एक एनएसए और एक पिट एनडीपीएस का कैदी शामिल हैं। इन कैदियों का डेटा बेस तैयार करने के लिए जेल की अलग-अलग बैरकों में बंद शातिर बंदियों को फोटो और फिंगर प्रिंट लेकर उन्हें कंप्यूटर में अपलोड करने के साथ ही शरीर पर उनके पहचान के निशान का सत्यापन भी कराया जा रहा है। इस निशान का जिक्र भी पोर्टल में दर्ज विवरण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed