फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complete construction of Central Vaccine Store soon

सेंट्रल वैक्सीन स्टोर का निर्माण जल्द करें पूरा

Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Complete construction of Central Vaccine Store soon
जिला अस्पताल परिसर में बने टीका कारण स्टोर का निरीक्षण का निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : KHALILABAD
सेंट्रल वैक्सीन स्टोर का निर्माण जल्द करें पूरा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोविड टीकाकरण की तैयारियों का डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सेंट्रल वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया और पांच जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह वैक्सीन स्टोर पांच जनवरी तक पूर्ण करने के साथ ही हैंडओवर कर दिया जाएगा।

सेंट्रल वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण करने पहुंची डीएम को सीएमओ ने बताया कि कोविड टीकाकरण की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ब्लॉक स्तरीय टीका कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नौ वैक्सीन स्टोर तैयार हैं। सेंट्रल वैक्सीन स्टोर का रंगाई-पुताई के बाद पांच जनवरी को इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिले में कुल दस स्थानों पर कोविड टीकाकरण के साथ ही कोरोना की वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक ट्रेनिंग पूरा होने के बाद अपने क्षेत्र में टीका कर्मियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार तक यह कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में पारदर्शिता बरतने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रथम चरण के लाभार्थियों की पूरी डाटा फीडिंग हो गई है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मोहन झा के साथ ही कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी व डिप्टी डीआईओ डॉ. एके सिन्हा व डॉ. मुबारक अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed