फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaint of wrong operation of the patient, demand for action

Sant Kabir Nagar News: मरीज का गलत ऑपरेशन करने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Thu, 27 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Complaint of wrong operation of the patient, demand for action
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर शहर के एक हाॅस्पिटल में मरीज का गलत ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने बृहस्पतिवार को डीएम व सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मटिहना मोहल्ले के संतोष पुत्र प्रेम चंद्र का आरोप है कि उनकी पत्नी अर्चना देवी (45) के पेट में बेतहाशा दर्द होने लगा। वह पत्नी को लेकर शहर के निजी हाॅस्पिटल पहुंचा। अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया। कुछ देर बाद कर्मियों के मांगने पर पचास हजार रुपये जमा किया। चिकित्सक ने बताया कि अर्चना की बच्चेदानी को निकालना पड़ेगा। इसके लिए कुछ और पैसे जमा करने होंगे। पैसे के लिए काफी परेशान रहा लेकिन, किसी तरह से काउंटर पर दोबारा पैसा जमा किया। उसके बाद चिकित्सकों ने पत्नी का ऑपरेशन करके बच्चेदानी को निकाल दिया। लेकिन ऑपरेशन के बाद से ही पेट के निचले हिस्से में दोनों तरफ जले होने का घाव दिखने लगा है। तीव्र पीड़ा व जलन हो रही है। अस्पताल कर्मियों से संपर्क किया तो बताया गया कि ऑपरेशन गलत हो गया है अब दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसमें पचास हजार रुपये और देने होंगे। जब ऑपरेशन की जानकारी चाही तो इन लोगों ने गाली देते हुए वहां से भगा दिया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed