फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Complaint of PWD officials to Assembly Speaker

Sant Kabir Nagar News: विधानसभा अध्यक्ष से पीडब्लूडी अधिकारियों की शिकायत

Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Complaint of PWD officials to Assembly Speaker
विधायक की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिलकर समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर बिना उनकी मौजूदगी के शिलान्यास, लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने विभाग पर गलत तरीके से उनके नाम का बोर्ड लगवाने का भी आरोप लगाया है। जबकि इसकी सूचना विभाग द्वारा उन्हें नहीं दी जाती है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर विधायक की शिकायत के संबंध में 15 दिन के अंदर कार्रवाई कर साक्ष्य सहित अवगत करवाने का निर्देश दिया है।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी में पीडब्ल्यूडी ने 30 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा मार्ग के बढ़नी रेलवे फीडर मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य सहित पांच सड़कों का शिलान्यास करवाया गया था। जिसमें लगे शिलापट्ट पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मौजूदगी में करवाया जाना अंकित है। जिसकी सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी पर फर्जी तरीके से शिलापट्ट लगवाने का आरोप लगाया था। जिसमें कार्रवाई न होने पर विधायक ने विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उनसे पीडब्ल्यूडी के द्वारा उनके अधिकारों के हनन करने की शिकायत किया। उन्होंने इस मामले में जांच करवाने व जांच रिपोर्ट आने तक भुगतान पर रोक लगाने की मांग किया है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जांच में जो दोषी पाया जाय उससे कार्य के लागत की वसूली भी किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed