{"_id":"6414b386fc2d3bea6f0bfda4","slug":"complainants-are-getting-frustrated-khalilabad-news-c-7-1-89043-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रुचि नहीं दिखा रहे अफसर, निराश हो रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रुचि नहीं दिखा रहे अफसर, निराश हो रहे फरियादी
Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
पौली के छपरामगर्बी गांव में आयोजित चौपाल में मौजूद रहे फरियादी। संवाद
हैंसर बाजार और पौली ब्लॉक के चार गांव में लगी चौपाल, नहीं पहुंचे बीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान गांव में ही कराने के उद्देश्य से शासन ने प्रत्येक शुक्रवार को गांव में चौपाल आयोजित करने का फरमान जारी किया है, लेकिन सरकारी आदेश का पालन अधिकारी किस तरह कर रहे हैं यह दृश्य शुक्रवार को हैंसर बाजार और पौली ब्लॉकों के विभिन्न गांवोंं में आयोजित चौपाल में देखने को मिला। चौपाल में खंड विकास अधिकारी नदारद रहे। इसकी वजह से लोगों की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो सका।
धनघटा संवाद के अनुसार विकास खंड पौली के छपरा मगर्वी गांव में चौपाल में अपनी समस्याओं को अधिकारियों को सुनाने के लिए गांव के लोग सुबह 10 बजे पहुंच गए। डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद 11:30 बजे एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव पहुंचे। ग्रामीण रामदेव, जय राम, राजाराम पेंशन दिलाने की मांग की। रामकिशुन, रहमान, लतीफ ने प्रधानमंत्री आवास के लिए फरियाद की। एडीओ पंचायत गांव के लोगों की समस्या को सुनकर उसका निदान कराए जाने का आश्वासन देने के बाद 1:00 बजे वहां से चले गए। गांव वालों का कहना था कि चौपाल में बीडीओ के आने की सूचना थी, लेकिन वह नहीं आए। खैरा में लगाए गए चौपाल में एडीओ पंचायत पहुंचकर करीब एक घंऐ रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विकास खंड हैंसर बाजार के पट्टी बड़गो में में खंड विकास अधिकारी के न रहने के कारण एडीओ आईएसबी अशोक कुमार गुप्ता ने जन समस्याएं सुनीं। रामनरेश, लक्ष्मिना वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग की। रामदुलारे, रामसेवक किसान सम्मन निधि न मिलने की शिकायत की। यहां पर कुल 17 लोगों ने अपनी-अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उसके बाद परसहर पूर्वी में पहुंच कर एडीओ आईएसबी जन समस्या से अवगत हुए। 27 लोग पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाकर अधिकारी वापस चले आए।
विज्ञापन
सेमरियावां संवाद के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दानोकुइयां में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ही पहुंचे। यहां पर कई लोगों ने किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड न मिलने की शिकायत की। कृषि तकनीकी सहायक ने समस्याओं को दर्ज कर निस्तारण का आश्वासन दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि पंचायत सहायक से ऑनलाइन आवेदन कराकर ब्लॉक से रिपोर्ट लगवाकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा करें। इस दौरान लोगों ने निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। एडीओ पंचायत ने जूनियर इंजीनियर लघु सिंचाई से बात कर समस्या हल करने की बात कही। इस बाबत एडीओ पंचायत का कहना है कि ग्राम चौपाल में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी रहने चाहिए। जिन विभागों से कोई हीं पहुंचा है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
...
चारागाह की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
धनघटा। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा शुक्रवार को बेलराई और हरदी में ग्राम जन चौपाल लगाई। बेलराई के ग्राम प्रधान ग्रीश चंद चौधरी, रामललित, मुरली, बांकेलाल, अर्जुन चौधरी, रामभेज, रम्पत, हरिवंश, रामकेश, रामविशुन, शंभूलाल श्रीवास्तव आदि ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। बीडीओ ने डीएम को पत्र भेजने की बात कही। गांव के सुनीब चौहान आदि ने गांव में खेल मैदान बनवाने की मांग मी। बीडीओ ने ग्राम प्रधान ग्रीश चंद चौधरी और पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव को लेखपाल के माध्यम से जमीन चिह्नित कराने की बात कही। गांव के तूफानी और हीरालाल ने गोल्डन कार्ड बनवाने की मांग की। रामललित ने एक व्यक्ति के जरिये जमीन कब्जा करने की शिकायत की। उसके उपरांत दोनों अधिकारी हरदी पंचायत भवन पर पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं । उसी दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के दौरान फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। गांव के राजेंद्र ने गोल्डन कार्ड सूची में नाम न होने की शिकायत किया। मुल्हरा देवी और राधेश्याम ने शौचालय की मांग की। संवाद