फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   complain of scam found true

वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही मिली

Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
complain of scam found true
वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही मिली
विज्ञापन

उंचहराकला में कराए गए कार्यों की जांच कर बीडीओ ने रिपोर्ट दी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत उंचहराकला में चौदहवें वित्त में वित्तीय अनियमितता की शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई है। बीडीओ ने जिला आईजीआरस प्रभारी को जांच आख्या प्रस्तुत की है।

उंचहराकला गांव के ओबैदुल्लाह उर्फ जुग्गू ने 28 अक्तूबर 2021 को ऑनलाइन आईजीआरएस पर ग्राम पंचायत के 14वें वित्त में अनियमितता की शिकायत की है। आरोप है कि 14वें वित्त से बिना काम शुरू हुए ही रोड इंटरलॉकिंग के नाम पर बैंक खाता से पहली अगस्त को करीब आठ लाख रुपये धन का आहरण कर लिया गया है। तीन माह बीत जाने के बाद काम शुरू नहीं किया गया और पूरा भुगतान कर लिया गया है। बीडीओ रेनू चौधरी ने शिकायत की जांच दो सदस्यीय अवर अभियंता लघु सिंचाई और तकनीकी सहायक की टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी। जांच टीम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाई गई है। तत्कालीन ग्राम सचिव आनंद कुमार के स्थानांतरण के चलते अभिलेख नहीं मिल सके। अभिलेख मौजूद न होने से पूरी जांच नहीं हो सकी। बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि इस संबंध में तत्कालीन ग्राम सचिव आनंद कुमार को पत्र जारी किया गया है। सभी अभिलेख मौजूद होने पर शिकायत की संपूर्ण जांच कराकर आख्या भेज दी जाएगी। फिलहाल, प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाए जाने की रिपोर्ट जिला आईजीआरस प्रभारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed