{"_id":"698255dc1a17f4e10a04d5c5","slug":"compensation-sought-for-damage-caused-by-truck-entering-shop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145452-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकान में ट्रक घुसने से हुई क्षति का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकान में ट्रक घुसने से हुई क्षति का मांगा मुआवजा
Wed, 04 Feb 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
धनघटा चौक पर स्थित मिष्ठान की दुकान में ट्रक घुसने से हुई क्षति की भरपाई के लिए बैठक करते व्याप
धनघटा। सोमवार की भोर में धनघटा चौक पर स्थित मिष्ठान की दुकान में ट्रक घुसने से हुई क्षति की भरपाई के लिए मंगलवार को व्यापारियों में धनघटा में बैठक कर संघर्ष का एलान किया। व्यापारियों ने कहा कि अगर नुकसान का मुआवजा ट्रक मालिक नहीं देता है तो इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।
व्यापार मंडल धनघटा के अध्यक्ष उदय राज अग्रहरि ने कहा कि सोमवार को भोर में मिष्ठान के दुकानदार जितेंद्र और महेंद्र की दुकान में अनियंत्रित होकर ट्रक घुस गया। जिससे जितेंद्र और महेंद्र को भारी नुकसान हुआ है। एक अनुमान के अनुसार महेंद्र का 15 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। व्यापारियों को गुमराह करके प्रशासन और ट्रक मालिक ट्रक को थाने लेकर चले गए और इस मामले में हल्की धाराओं में दुकानदार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई। व्यापारियों ने पीड़ित व्यापारी को अपने-अपने पास से आर्थिक सहायता की। बैठक में लालजी अग्रहरि, निगम, धर्मराज यादव, सुनील कुमार, राकेश यादव, बैजनाथ मद्धेशिया, लाल जी, विश्वनाथ, हरि ओम, छेदीलाल, बेदी लाल, दुर्गेश , के सी, पवन, राकेश, इंद्रेश, जगदीश, छोटू सिंह, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।