{"_id":"68ffc033b64bbf73340a7a94","slug":"communicable-disease-control-campaign-dies-at-the-doorstep-of-officials-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140362-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिकारियों की चौखट पर दम तोड़ रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिकारियों की चौखट पर दम तोड़ रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक गेट के बग़ल व सीएचसी सेमरियावां के सामने गंदगी का अंबार-संवाद
सेमरियावां। विशेष संचारी रोग अभियान व दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पंचायत राज विभाग दम भर रहे हैं लेकिन सच यही है कि अभियान अधिकारियों की चौखट पर दम तोड़ रहा है। 198 सफाई कर्मचारियों की भारी भरकम फौज होने के बाद भी सीएचसी के सेमरियावां के सामने और ब्लाॅक गेट के बगल में बीएमसीटी मार्ग के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ।
जेई व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तथा दस्तक अभियान 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। सेमरियावां ब्लाॅक गेट के बगल में व सीएचसी सामने बहुत दिनों से कूड़ा फेंका जा रहा है। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से कस्बा के दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हाल यह है कि पैदल व बाइक से जाने वाले लोगों को कुछ देर के लिए अपनी नाक बंद करनी पड़ती है। उठ रही गंध की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है इसके साथ ही इस गंदगी में मच्छर भी पैदा हो रहे हैं।
यही नहीं संचारी रोग अभियान में कहा जाता है कि अपने आसपास गंदगी न फैलने दें। अधिकारियों को यह गंदगी नहीं दिखाई रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर कोई नोटिस जारी नही की। राहगीर मो वसीम, तनवीर चौधरी, इक़्तेदार अहमद, जावेद अहमद, अबू बकर खान, इरशाद अहमद, संतोष कुमार आदि ने बताया कि इससे साफ है कि संचारी रोग अभियान सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है। ब्लाॅक गेट के बगल व सीएचसी के सामने स्थान है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक भी पर है। जब यही नहीं साफ हो रहा तो गांव का हाल किस तरह का होगा, इसे समझा जा सकता है। हजारों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने के बाद भी कोई इस ओर देख नहीं रहा है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।