{"_id":"5fdcf5228ebc3e3e731c3477","slug":"committee-handed-over-rape-victim-to-father-khalilabad-news-gkp3774112170","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति ने दुष्कर्म पीड़िता को पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति ने दुष्कर्म पीड़िता को पिता को सौंपा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुुुधारा पुलिस की ओर से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को संरक्षण के लिए शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने किशोरी को उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्य प्रकाश उर्फ टीटू ने बताया कि उपनिरीक्षक विजय बहादुर पांडेय व महिला आरक्षी रीमा गौड़ के जरिए 17 वर्षीय किशोरी को संरक्षण के लिए लाया गया। उसके पिता ने दुधारा में पांच दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तीन दिसंबर की भोर में उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त ने अपहृत कर लिया। काफी तलाश के बाद भी जब पुत्री नहीं मिली तो थाना पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला। उसके बाद समिति के समक्ष किशोरी लाई गई। घटनाक्रम में दुष्कर्म की बात भी सामने आई। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, सदस्य सत्य प्रकाश उर्फ टीटू, सदस्य विद्यानंद, महिला सदस्य नुजहत नसीम खान ने पीड़िता और उसके स्वजनों की काउंसिलिंग कराई। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आवश्यक सुझाव देते हुए किशोरी को उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया गया।