{"_id":"5a8877be4f1c1ba3268babf3","slug":"commitment-of-use-helmet-and-inspire-to-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद हेलमेट पहनने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद हेलमेट पहनने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद में हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए शपथ लेतीं छात्र-छात्राए और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बाइकर्स को हेलमेट पहनने के फायदों और ट्रिपल राइडिंग के खतरों से वाकिफ कराने के ‘अमर उजाला’ के जागरूकता अभियान को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। जिला प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों, पुलिस व राजस्व कर्मियों को हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया गया।
इससे पहले शहर के जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने खुद कहा कि वे हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। साथ ही, दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि बाइक चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट जरूर लगाएं। ट्रिपल राइडिंग से भी तौबा करें। हेलमेट लगाने से चेहरा भी सुरक्षित रहता है और सिर भी।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे खुद हेलमेट लगाकर बाइक या स्कूटी चलाएंगे और आसपास के लोगों को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान शुभी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, गौकरन पाठक, एच. खान, अरुण सिंह, प्रमोद यादव, इरशाद अहमद, भरत मिलन वर्मा, बृजेश पांडेय, आफताब आलम, पूजा पांडेय, अर्चना पांडेय, अनुपमा द्विवेदी, सुमन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
कमिश्नर और डीआईजी ने आमजन और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने वहां मौजूद फरियादियों, पुलिस व राजस्व कर्मियों को बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट लगाने का संकल्प दिलाया। कमिश्नर ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षित रहने की सलाह दी।
कमिश्नर ने कहा कि सड़कों पर वाहनों का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों के प्रति बेपरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सावधानी और नियमों के पालन से ही इन हादसों से बचा जा सकता है। इसके लिए दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पीछे बैठने वालों को भी सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूर लगाना चाहिए।
कमिश्नर ने ‘अमर उजाला’ के जरिए लोगों को हेलमेट लगाने और ट्रिपल राइडिंग रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना भी की। डीआईजी राकेशचंद्र साहू ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने लोगों को जागरूक करने की जो पहल की है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।
कहा कि पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएगी। इस मौके पर एसडीएम बाबूराम, सीओ अशोक कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर ईश्वरचंद प्रधान, एसआई एसबी सिंह, राकेश पांडेय, लेखपाल शिवशंकर पासवान, धर्मेंद्र, बाबूलाल, रामकेवल भारतीय आदि मौजूद रहे।