{"_id":"6797d0aa3cb7ee29760a63c9","slug":"collision-between-dcm-and-scorpio-six-devotees-of-sant-kabir-nagar-injured-khalilabad-news-r-7-1-jhs1028-821141-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीसीएम व स्कॉर्पियो में टक्कर, संतकबीरनगर के छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीसीएम व स्कॉर्पियो में टक्कर, संतकबीरनगर के छह श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
प्रतापगढ़/संतकबीरनगर। संतकबीरनगर से 45 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे डीसीएम से अयोध्या जा रही स्कार्पियो टकरा गई। इससे स्कार्पियो सवार मैनपुरी करहल के एक ही परिवार के दंपती समेत तीन की मौत हो गई। जबकि संतकबीरनगर के छह श्रद्धालुओं समेत घायल 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से पांच लोगों को रायबरेली एम्स भेजा गया।
हादसे की खबर मिलने पर डीएम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक घटना की स्कार्पियो की रफ्तार सौ से ऊपर थी और चालक को झपकी आ जाने की वजह से घटना हुई।
सोमवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कोहड़ौर टोल प्लाजा के करीब संगम स्नान करने जा रहे संतकबीरनगर जनपद के 45 श्रद्धालुओं से भरे डीसीएम से दाहिनी ओर जाकर स्कार्पियो टकरा गई। जिससे स्कार्पियो व डीसीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम सवार संतकबीरनगर जनपद के प्रतापपुर बखिरा की रहने वाली 45 वर्षीय बासमती, मेहदावर थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 55 वर्षीय सोनमती, दुधारा के कर्मखुर्द निवासी 45 वर्षीय इंद्रावती, बखिरा के मंझरिया पठान निवासी 55 वर्षीय फगुती, भरवलिया चौबे निवासी 45 वर्षीय धर्मराज व मेहदावर निवासी 45 वर्षीय मंजू का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं स्कार्पियो सवार मैनपुरी के रहने वाले मनोज गुप्ता उनकी पत्नी 50 वर्षीय सुनीता गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके बेटे शिवम गुप्ता, बहू शीतल गुप्ता, व पिता 72 वर्षीय राम अंजोर को रायबरेली एम्स भेजा गया। जहां उपचार के दौरान राम अंजोर की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र वर्मा व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे।