{"_id":"66a2b74e8f132a38400ddca4","slug":"collided-with-a-parked-truck-from-behind-two-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118244-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, दो जख्मी
Fri, 26 Jul 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुर्थीया चौराहे के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बाराबंकी के ट्रक खलासी मनमोहन पुत्र राम धीरज ने बताया कि वह चालक देवराज के साथ ट्रक लेकर गोरखपुर की तरफ जा रहा थे। इस दौरान कुर्थिया चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे के आसपास पहले से खड़े ट्रक में उनकी ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस्ती से गोरखपुर जाने वाली मार्ग पर जाम लग गया। सुबह नौ बजे के आसपास टेमा रहमत चौराहे पर रूट डाइवर्जन किया गया, जो दोपहर बाद भी नहीं चालू हो सका।