फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Collectorate reached with the help of other's shoulder, said to DM - lock is closed in community toilet

Sant Kabir Nagar News: दूसरे के कंधे के सहारे पहुंचा कलक्ट्रेट, डीएम से बोला-सामुदायिक शौचालय में बंद है ताला

Thu, 03 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Collectorate reached with the help of other's shoulder, said to DM - lock is closed in community toilet
कंधे पर बैठकर कलक्ट्रेट पहुंचा दिव्यांग।
- दूसरे शिकायतकर्ता ने हंसवापार में पंचायत भवन निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया
विज्ञापन

- डीएम दोनों प्रकरणों में जांच कराए जाने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे अपने कक्ष से फरियाद सुनकर जैसे ही बाहर निकल कर गाड़ी के पास पहुंचे। वैसे ही दूसरे के कंधे के सहारे दिव्यांग युवक वहां पहुंच गया। डीएम गाड़ी में बैठ चुके थे लेकिन दिव्यांग युवक की गुहार पर गाड़ी से उतर कर बाहर आए और फरियाद सुनी। दिव्यांग ने अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि ग्राम पंचायत सिकरी में बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहता है। जिसकी वजह से उसे और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बंद शौचालय की उपयोगिता नहीं होने से उसके निर्माण की मंशा पर सवाल उठ रहा है।
सिकरी गांव के निवासी अजय यादव ने बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग हैं। खुद चलकर कलक्ट्रेट नहीं पहुंच सकते। इसी लिए दूसरे का सहारा लेकर डीएम से फरियाद करने आए हैं। आरोप है कि उसके ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है। जिसे खुलवाया जाए। जिससे ग्रामीण सामुदायिक शौचालय का उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया और वहां रैंप बनवाए जाने का भी भरोसा दिया। साथ में कहा कि ऐसी शिकायतें अन्य जगहाें से भी मिल रही है। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच कराएंगे। यदि सामुदायिक शौचालय बंद पाए गए तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सांथा ब्लॉक के फुलवरिया गांव निवासी धर्मेद्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह हंसवापार में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। ग्राम प्रधान हंसवापार के जरिये ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। डीएम ने प्रकरण की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed