{"_id":"5c017dd9bdec2241641d3f08","slug":"collectorate-personnel-staged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मियों ने धरना दिया
संतकबीरनगर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मियों ने धरना दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षित एवं संशोधित किया जाए और कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। नवसृजित जनपदों एवं तहसीलों में कलेक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग नियमावली 2011 द्वारा प्रख्यादित पदों का सृजन किया जाए। कलेक्ट्रेट का नाम बदल कर मिनी सचिवालय किया जाए और कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर पदोन्नति किया जाए। धरने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार पांडेय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार चौधरी, अब्दुल क्यूम, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, रंजीत कुमार गुप्ता, संतोष यादव, उदयभान चंद्र, अवधेश राय, सैयद नफीसुलहसन, अशोक कुमार निगम, कमलेश कुमार सिंह, विनय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन