{"_id":"66688e8947c53af2e901f94a","slug":"collection-of-donations-in-the-name-of-dpro-investigation-started-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-115894-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीपीआरओ के नाम पर चंदा वसूली, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीपीआरओ के नाम पर चंदा वसूली, जांच शुरू
Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत दरूआ जप्ती माफी के प्रधान ने जिलाधिकारी और डीपीआरओ को पत्र लिखकर पंचायत सचिव पर डीपीआरओ के नाम पर चंदा मांगने का आरोप लगाया है। मामले की जांच स्वयं डीपीआरओ अविनाश कुमार करेंगे। डीपीआर ओ के मुताबिक संबंधित प्रधान और पंचायत सचिव को बुलाया गया है। बयान दर्ज कराकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
खलीलाबाद के ग्राम पंचायत दरूआ जब्ती माफी के ग्राम प्रधान अहमद हुसैन ने जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर पंचायत सचिव किशन कुमार पर डीपीआरओ के नाम पर चंदा मांगने का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि पंचायत सचिव अपने पद के कार्यों का निर्वहन न करके जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम पर चंदा मांग रहे हैं। प्रधान का आरोप है कि पंचायत सचिव आंगनबाड़ी के बर्तन के नाम पर पैसा मांगकर अपने फर्म पर ट्रांसफर करा रहे हैं। उन्होंने पंचायत सचिव पर काम न होने देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
मामला सज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत के खंड विकास अधिकारी को मामले की जांचकर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद ग्राम प्रधान और आरोपित पंचायत सचिव से कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की है। दोनों को कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। जांच की जा रही है, दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।