फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold on sunday

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, ठंड से परेशान रहे लोग

Sun, 16 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
cold on sunday
गलन बढ़ी तो लोग अलाव का सहारा लिया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, ठंड से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- सात डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
- सुबह छाए रहे बादल, दोपहर बाद निकली धूप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार सुबह पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड और गलन से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई।

रविवार की सुबह काफी ठंड रही। इस बीच जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहे और पछुआ हवा चलती रही। जिसकी वजह से बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत हुई। शाम के समय में फिर से ठंड और गलन बढ़ गई। उधर ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है और रैन बसेरा भी सक्रिय कर रखा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोगों को न तो अलाव दिख रहा है और न ही ठंड से बचाव के लिए अन्य कोई उपाय किए गए हैं। क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार, राधेश्याम आदि ने कहा कि 24 घंटे से ठंड और गलन में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed