फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold increased

Sant Kabir Nagar News: ठंड से कांपे लोग, सुबह में कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत

Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
cold increased
शहर के बरई टोले के पास ठंड से बचने के लिए आलव सेकते लोग।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

दिनचर्या हुई प्रभावित, दस बजे तक घरों में रहे लोग
दो बजे के बाद निकली हल्की धूप तो मिली थोड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले पांच दिन से ठंड का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। इससे लेग ठंड से कांप रहे हैं। लोग अलाव के सहारे किसी तरह से ठंड दूर भगाने के प्रयसा में जुटे हैं। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। नगर पालिका प्रशासन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का दावा कर रहा है, लेकिन लोग इसे अपर्याप्त मान रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके साथ ही ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें भी काफी देर से खुलीं। दुकानों पर काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। ऐसे में शाम को जल्दी ही दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

सुबह के समय जो लोग घरों से निकले वे कांपते नजर आए। ऐसे में जहां पर भी अलाव जलता दिखा वहीं ठहर गए और खुद को गर्म करने का प्रयास करते रहे। चाय की दुकानों पर भी लोग जमे रहे। इस बीच प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के विद्यालयों को चार जनवरी तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रशासन का दावा है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड और कोहरे का असर बढ़ गया। इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।


बरदहिया बाजार में दिखी भीड़
शहर के बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन कपड़े की मंडी लगती है, लेकिन दुकानदारों ने ठंड को देखते हुए मंगलवार को भी दुकानें खुली रखीं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे और स्वेटर, जैकेट, शॉल, ऊनी टोपी, लोअर आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed