फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cold in santkabirnagar

सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, गलन से लोग बेहाल

Mon, 17 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
cold in santkabirnagar
सुबह में बढ़ी गलन के कारण लोग अलाव का सहारा लिया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, गलन से लोग बेहाल
विज्ञापन

- सुबह छाया रहा घना कोहरा, लाइट जलाकर सफर करते दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिनों से ठंड का व्यापक असर दिखायी पड़ रहा है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया। सर्द हवा चलती रही। जिसके चलते गलन है। जिसके कारण लोग परेेेशान दिखायी दिए। दिन में धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
सोमवार सुबह से ही सर्द हवा के साथ कोहरे का असर दिखा। जो लोग घर से बाहर निकले वह ठिठुरते नजर आए। दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कोहरे के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। जहां कहीं भी अलाव जलता दिखा लोग वहीं ठहर गए। दोपहर में हल्की धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह सड़कों पर रहा सन्नाटा
सोमवार की सुबह काफी ठंड रही। इसके कारण करीब दस बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर खलीलाबाद की साप्ताहिक बाजार बरदहिया में ठंड के बावजूद भीड़ दिखी। लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी में जुटे रहे। व्यापारी श्याम बिहारी, मुरलीधर आदि ने कहा कि इस सीजन में अब ठंड पड़ी है, ऐसे में उम्मीद है कि जो सामान तैयार है वह बिक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed