{"_id":"6567858c8bdd29f275049634","slug":"cold-effect-on-ear-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6132-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जुकाम को हल्के में लिया तो कान हो जाएगा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जुकाम को हल्के में लिया तो कान हो जाएगा खराब
Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं कान बहने के 30 से 40 मरीज लगातार जुकाम रहने से कान के पर्दे पर पड़ रहा असर
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अगर किसी को सर्दी-जुकाम बार-बार हो जा रहा है तो उसे सतर्कता बरतनी होगी। नहीं तो यह कान पर असर डाल सकता है। सुनने की क्षमता कम होने के साथ ही पर्दा भी खराब हो सकता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन कान बहने और दर्द से जुडे 30 से 40 मामले आ रहे हैं।
मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही कान के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन 30 से 40 मरीज इस समस्या से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। किसी के कान में रिसाव हो रहा है तो कोई कान में दर्द से परेशान है।
कान के मरीजों में अधिकतर वे लोग हैं, जिन्हें मौसम में बदलाव के बाद कई बार जुकाम और कान में खुजलाहट की तकलीफ हुई है। इसके साथ ही कई ऐसे में मरीज आ रहे हैं, जिनके कान से लगातार पानी आने की शिकायत है। जब जांच की जा रही है तो पता चल रहा है कि कान के पर्दे में छेद है। ऐसे में ऑपरेशन की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों का कहना है कि इस समय बचाव बेहद जरूरी है। यह घातक हो सकता है। कान के पर्दे में तकलीफ के कारण दिमाग में भी संक्रमण हो सकता है। ऐसी स्थिति में मरीज मानसिक रोग से पीड़ित हो सकता है।
केस एक
शहर के बंजरिया के रहने वाले संदीप अपने बेटे को दिखाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने देखा तो पूछा कि सर्दी-जुकाम तो नहीं था। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन से लगातार जुकाम बना हुआ है। डॉक्टर ने देखकर बताया कि कान के पर्दे पर जोर पड़ा है। इसकी वजह से हर समय दर्द बना हुआ है। उन्हें दवा दी।
केस दो
बघौली निवासी संजय प्रजापति कान से कम सुनाई देने की समस्या लेकर पहुंचे। डाॅक्टर ने पूछा कि इससे पहले कोई बीमारी थी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी और जुकाम हो जा रहा है। यह समस्या पिछले डेढ़ माह से बनी हुई है।
कोट
जुकाम अगर है तो उसे हल्के में न लें। इसका समुचित इलाज कराएं। यह कान पर भी असर डालता है। मुंह के रास्ते से निकलने वाला लार कान वाले पर्दे के पास जमा हो जाता है। इससे पर्दा पतला होने लगता है। इसके बाद उसमें छेद हो जाता है। इससे कान बहने लगता है। इससे संक्रमण के साथ ही सिर दर्द, बेहोशी सहित अन्य परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर बार-बार जुकाम हो अथवा कान में खुजलाहट व दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें। चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
-डॉ एमके सिंह, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ