{"_id":"662029c13fde016dea0f73c4","slug":"coaching-operator-assaulted-for-protesting-against-teasing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112986-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग संचालक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग संचालक के साथ मारपीट
Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने संचालक के प्रार्थनापत्र पर मामले में दो आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
कोचिंग संचालक के मुताबिक 16 अप्रैल को शाम 4:30 बजे के आसपास कोचिंग सेंटर पर बच्चों को पढ़ा रहा था। इतने में आरोपी पंकज व शैलेश हाथ में राॅड लेकर कोचिंग में घुस आए और छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़कर उससे दुर्व्यवहार करने लगे। उनके विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। वहां से वह किसी तरह भागकर जान बचाए। कोचिंग संचालक के अनुसार दोनों आरोपी पांच दिन से लगातार छात्रा से छेड़खानी करते हुए उसके पीछे घर तक जाते हैं। जिसकी शिकायत छात्रा ने उनके परिजनों से की थी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।