{"_id":"69e522e778899d4293024874","slug":"coaching-center-operator-assaulted-fir-lodged-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149349-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोचिंग सेंटर संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोचिंग सेंटर संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम गांव निवासी कोचिंग सेंटर संचालक से मारपीट की घटना हुई।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर दो नामजद एवं 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लव सिंह ने बताया कि वह 16 अप्रैल को दिन में लगभग 2:00 बजे एकेडमी से पढ़ाकर घर आ रहे थे। रास्ते में उनके गांव के प्रशांत सिंह, अमित सिंह 8-10 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों के साथ आए और उनको गालियां देते हुए चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर कोचिंग सेंटर फूंकने की धमकी दी।
इसकी ऑडियो रिकाॅर्डिंग उनके पास है। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।