{"_id":"6a39747c32005484840dc956","slug":"cms-visit-to-baswari-on-the-25th-preparations-intensify-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152657-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बसवारी में सीएम का आगमन 25 को, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बसवारी में सीएम का आगमन 25 को, तैयारियां तेज
विज्ञापन
सीएम के दौरे को लेकर गांव पहुंंचे अधिकारी। संवाद
धनघटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए बसवारी गांव स्थित प्राचीन बाबा बैजूनाथ मंदिर परिसर में अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सोमवार को डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम रविकांत चौबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी बाबा बैजूनाथ मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।
इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बाबा बैजूनाथ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया। डीएम आलोक कुमार स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस एवं खुफिया विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने में जुटी हुई हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में लगा हुआ है। भाजपा के लोहरैया मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को बाबा बैजुनाथ धाम बसवारी गांव आएंगे और क्षेत्र को विकास का सौगात देंगे।