{"_id":"627a9fcb072f98016603204c","slug":"cmo-inquired-homeopathy-hospital-khalilabad-news-gkp4364064110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीएमओ ने की जांच, जल्द देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीएमओ ने की जांच, जल्द देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीएमओ ने की जांच, जल्द देंगे रिपोर्ट
संतकबीरनगर। जिला होम्योपैथिक अस्पताल को भवन की दरकार है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीएमओ अस्पताल पर पहुंचे और एक-एक बिंदु की जांच की। अस्पताल दो कमरे में संचालित होता मिला। सीएमओ ने भवन का मामला बताया है और अपनी जांच रिपोर्ट डिप्टी सीएम को भेजने की बात कही है।
जिला होम्योपैथिक अस्पताल सीएचसी खलीलाबाद के दो कमरे में संचालित होता है। एक कमरे में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल का कार्यालय भी है। इसके साथ ही कमरे में दवा रखकर स्टोर भी बना दिया गया है। मरीज दरवाजे पर खड़ा होकर इलाज कराते हैं। अमर उजाला ने सात मई के अंक में अस्पताल की दुर्दशा पर ‘सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर, चार दिन फार्मासिस्ट करता है इलाज’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया और सीएमओ से पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा मंगलवार को होम्योपैथिक अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से आख्या मांगी। एक-एक बिंदु की जांच की। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि होम्योपैथिक अस्पताल दो कमरे में संचालित है। यह भवन सीएचसी का है। कमरे काफी छोटे हैं, जिसमें चिकित्सकों और कर्मचारियों को बैठने में दिक्कत होती है। होम्योपैथिक अस्पताल उनके नियंत्रण में नहीं है। भवन अगर इस अस्पताल को मिल जाए तो यहां की कमियां दूर हो सकती हैं। पूरी रिपोर्ट डिप्टी सीएम को भेजी जाएगी।