{"_id":"65848eddeaf9a7cba30990fc","slug":"cm-told-to-give-cylinder-in-holi-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7140-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसे दिवाली में दिया मुफ्त सिलिंडर वैसे होली में भी देंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसे दिवाली में दिया मुफ्त सिलिंडर वैसे होली में भी देंगे : सीएम
Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बघौली ब्लॉक के करौदा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रभा
सीएम ने 21 अन्नपूर्णा भवन का किया भूमि पूजन- बटन दबाकर अन्नपूर्णा भवन के शिलापट का किया शिलान्यास
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बघौली ब्लाॅक के करौंदा गांव में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में बन रहे अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन किया। इसके बाद बटन दबाकर अन्नपूर्णा भवन के शिलापट का शिलान्यास किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गांव में अन्नपूर्णा भवन बन रहा है। इसके बनने से लोगों को गांव में जरूरत के सभी सामान एक जगह ही सस्ते दर पर उपलब्ध होंगे। सरकार लोगों का ख्याल रख रही है।
विकसित भारत की संकल्पना के साथ विगत साढ़े नौ वर्षों के दौरान आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, राशन कार्ड, सुरक्षा बीमा योजना, हर घर जल-हर घर नल, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन खाता, गरीब को पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बखिरा क्षेत्र में परंपरागत पीतल उद्योग को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ते हुए छोटे-छोटे उद्यमियों को आज के परिप्रेक्ष्य में लाभ देकर आगे बढ़ा सकते हैं। सीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत विगत दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर लाभार्थियों को मुफ्त रिफिलिंग का लाभ दिया गया था। उसी तरह से होली पर भी मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने मठियापार, कनहरापार, कुडी मनमन, गंगोली, रक्शा देई, बजंरिया, बिहारे, सिवापार, साघठ, भगवानपुर, फेउसी, जमयताल, बेलमा, फुलई, मुंडेरा राय, भोतहा, चकिया, गिठुनी, भगौतीपुर, शनिचरा चौबे, श्रीनगर गांव में अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन किया।
इस दौरान पर एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह, आईजी बस्ती आरके भारद्वाज, डीएम महेन्द्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।