{"_id":"61422cd58ebc3ece454fa4a3","slug":"cm-khalilabad-news-gkp409335234","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दो सड़कों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दो सड़कों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिला पंचायत द्वारा बनवाई गईं दो सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने सड़कें उच्चगुणवत्ता की बनाने की बात कही। जिससे सड़कें मजबूत और टिकाऊ हों। प्रदेश में कुल 508 किलोमीटर दूरी में बनी सड़कों का लोकार्पण किया।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक मद्धेशिया ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा धनघटा क्षेत्र के रूपिन कटार मिश्र पिच रोड से मंझरिया दलित बस्ती तक 25 लाख की लागत से 435 मीटर दूरी की सड़क बनाई गई है। इसी तरह 61 लाख की लागत से परसहर पूूर्वी ज्ञानपुर बसंतपुर बांध पिच रोड से घोरांग गांव तक लेपन कार्य करीब एक किलोमीटर दूरी तक कराया गया है। यह दोनों सड़कें हॉट मिक्स पद्धति से बनाई गईं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्हीं दोनों सड़कों के साथ ही प्रदेश में जिला पंचायत द्वारा बनाई गईं 509 किलोमीटर दूरी तक की सड़कों का लोकार्पण किया। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाई गई कुछ सड़कों का भी लोकार्पण किया है। जिला पंचायत और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से अब जो भी सड़कें बनाई जाएंगी,वह हॉट मिक्स पद्धति से बनेंगी। इसमें एफडीआर तकनीकी का प्रयोग होगा। जिससे सड़कें उच्चगुणवत्ता की हों और कम से कम दस साल तक खराब न हो। सीएम ने सड़कों की गुणवत्ता को लेकर विशेष जोर दिया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्रीराम चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सीडीओ अतुल मिश्र, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के एक्सईएन आदि उपस्थित रहे।