{"_id":"6a3d8ae033d4800c0f0218ba","slug":"cm-gifts-139-development-projects-worth-475-crore-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152830-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम ने दी 475 करोड़ की 139 विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम ने दी 475 करोड़ की 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम।
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के बाबा बैजूनाथ धाम से धनघटा और गोरखपुर के खजनी विधानसभा क्षेत्र की 475 करोड़ रुपये की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इससे पहले उन्होंने बाबा बैजूनाथ के दर्शन किए।
लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास को गति दे रहा है। यह धनघटा और खजनी दोनों विधानसभा क्षेत्र को जोड़ रहा है। यहां के युवाओं को धुरियापार में ग्रेटर गीडा के विकास से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासत का सम्मान करना, धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराना एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में उन्हें संरक्षित करना पूर्वजों की आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सब तभी संभव है जब आप सभी एक अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ एवं योग्य जनप्रतिनिधि को चुनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश अपनी पहचान के लिए तरस रहा था, वहीं आज भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है। विकास की प्रक्रिया में हाईवे, एक्सप्रेसवे, सड़कें, गांवों तक कनेक्टिविटी, शिक्षा के नए संस्थान, प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प एवं अलंकार योजना के माध्यम से उनकी गुणवत्ता व शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। आज संतकबीरनगर का हर नागरिक इस जनपद का निवासी होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बाबा तामेश्वरनाथ धाम को नई पहचान देने के लिए कॉरिडोर के रूप में विकसित कराया जा रहा है। इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए। इसका मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, अयोध्या की भव्यता के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सभा को जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधायक खजनी श्रीराम चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, सुभाष यदुवंशी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर जनार्दन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
सभा के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम आवास का स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी, स्टालों का सीएम ने अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को गोद में उठाकर दुलारा और आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी एवं एसपी संदीप मीना ने ओडीओपी में शामिल संतकबीरनगर के बखिरा पीतल उद्योग से निर्मित श्रीराम दरबार की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।