फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm arrive today at maghar

आज मगहर आएंगे सीएम, तैयारियां पूरी

Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
cm arrive today at maghar
सीएम के मगहर आगमन को लेकर डीएम की बैठक में मौजूद रहे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। सीएम योगी आदित्यनाथ के कबीर चौरा परिसर मगहर में आगमन को लेकर प्रशासन ने रविवार को तैयारियां पूरी कर ली। वैसे देर रात तक हेलीपैड बनाने का काम जारी था। नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग की जा चुकी है। कबीर की समाधि और मजार की साफ-सफाई के अलावा रंगाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया। है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद होकर कार्य की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर उमेश चंद निगम देर रात तक तैयारी के लिए मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य मंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी भी परिसर का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही पूरे कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करते रहे।
विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर 20 इंस्पेक्टर, 55 एसआई, 250 कांस्टेबल, तीन महिला एसआई, 25 महिला कांस्टेबल, दो टीएसआई, छह हेड कांस्टेबल और 20 ट्रैफिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। तीन एएसपी और सात सीओ निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आगमन को लेकर रविवार की शाम को डीएम -एसपी ने कबीर चौरा स्थित सत्संग भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उसका अक्षरश: पालन करेंगे। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि सीएम के आगमन पर उनके शुभचिंतकों की भारी भीड होनी संभव है।ऐसे में पूर्व से बनी सुरक्षा व्यवस्था की योजनाओं को पूर्णत: अमल में लाने का प्रयास करें। इसके पूर्व एएसनी असित श्रीवास्तव व एडीएम रणविजय सिंह ने व्यवस्था को लेकर संबंधित को विस्तृत रुप से जानकारी दी।


इस अवसर पर सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम उमेशचंद निगम, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी,नगर अध्यक्ष संगीता वर्मा के अलावा पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएम का कार्यक्रम एक नजर में
- 13.30 बजे कबीर चौरा स्थल के धोबीघाट के पास बने हैलीपैड पर हेलीकाप्टर पहुंचेगा
- 13.35 बजे वहां से वाहन से रवाना होंगे।
- 13.40 बजे मगहर समाधि स्थल पर पहुंचेगे
- 14 बजे कबीर चौरा स्थल पर कराए गए विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे
- 14.10 से 15.10 तक पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
- 15.10 बजे नगर पंचायत के सभागार से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे
- 15.20 बजे हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए टेकऑफ कर जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed