फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm arogya fair

स्वास्थ्य मेले में 1233 मरीजों की जांच हुई

Sun, 17 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
cm arogya fair
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिक्टहा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य मेले में 1233 मरीजों की जांच हुई
विज्ञापन

22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित कार्यक्रम में 52 गोल्डन कार्ड बने
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में 1233 मरीजों की निशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 972 लोग आए, जिनमें से 320 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 1233 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई।
विज्ञापन

सबसे अधिक त्वचा के रोगी मिले
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1233 लोगों की को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 566 पुरुष, 478 महिलाएं और 189 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 88, मधुमेह के 48, त्वचा रोग के 287, ब्लड प्रेशर के 52, एनीमिया के 18, लीवर के 25 तथा अन्य रोगों के 683 रोगी पहुंचे। इनमें से दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 52 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed