फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm aarogya mela news

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार कटिबद्ध : जय चौबे

Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
cm aarogya mela news
चुरेब में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का फीता काट कर शुभारंभ करते सदर विधायक । - फोटो : KHALILABAD
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार कटिबद्ध : जय चौबे
विज्ञापन

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। चुरेब में खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे व डीएम रवीश गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मरीजों की जांच हुई और दवाएं वितरित की गई।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार चुरेब में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जन आरोग्य मेला की शुरूआत के बाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कटिबद्ध है। इसी मुहिम के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरूआत हुई है। डीएम रवीश गुप्ता कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला फरवरी व मार्च महीने में प्रत्येक रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. एके सिन्हा, अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय, बीपीएम अभय त्रिपाठी, डॉ. इश्तियाक अहमद, अरविंद मिश्र, ज्योती शर्मा, रेनू यादव, दिलीप उपाध्याय, दूध नाथ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। यहां पर कुल 90 मरीजों की जांच व उपचार किया गया।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर चिकित्साधिकारी डॉक्टर दीपक के संयोजन में मेला आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि हमारा जीवन सुरक्षित हो, स्वस्थ हो तभी भारत भी स्वस्थ होगा। यहां पर 203 मरीजो की जांच हुई। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त, मनोज, विवेकानंद वर्मा, सुरजीत सिंह, जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर सरकारी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य रामनरेश चौधरी ने किया। यहां पर 27 मरीजों का इलाज किया गया। इस अवसर पर डॉ. अताउर्हमान, डॉ. मंजर अहमद, अतहर इनाम ,जगदीश पांडेय, रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी केंद्र देवकली खुर्द, रेवटा, सिकटहा व हरिहरपुर में शिविर लगाया गया। इस दौरान 621 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें दवा वितरित की गई। सीएचसी केंद्र नाथनगर प्रभारी डॉ. विमल द्विवेदी ने न्यू पीएचसी केंद्र देवकली में 55 मरीज, रेवटा में 115, सिक्टहा पर 307 तथा हरिहरपुर में 144 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉ. टी गुप्ता, डॉ. विशाल यादव, स्मिता गुप्ता मौजूद रही।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार सांड़ेकला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगा। यहां पर डॉ. एसडी सिंह, डॉ. मनोज वरुण, डॉ. माधुरी गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, मनीषा वर्मा दिलीप चौधरी, सतीश कुमार, सुशीला सिंह, कमलावती, राम मूरत यादव आदि मौजूद रहे। यहां पर करीब 100 मरीजों की जांच की गई।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बखिरा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर प्रधान शमीम अख्तर अंसारी, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. ऋचा, डॉ. आरके पांडेय, आलोक मिश्रा, सुमन गुप्ता, सरोज देवी, राकेश कुमार, रामफेर, देवानंद शर्मा आदि मौजूद रही। खबर नंबर तीन में जोड़े

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार हरिहरपुर पीएचसी, सीएचसी नाथनगर, पीएचसी रेवटा पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 155 मरीजों की जांच हुई। इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. स्मिता कुमारी, डाक्टर नीलिमा, डॉ. विशाल यादव, डॉ. बिमल द्विवेदी, डॉ. टी गुप्ता, चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया, संजीव श्रीवास्तव, अमित कुमार, नंदलाल, करूणानिधान, शोभा देवी आदि मौजूद रही। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी शनिचरा पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। यहां पर 27 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इस मौके पर डॉ. उमेश चंद्रा, डॉ. सलीम अशरफ, डॉ. रेनू, रजनीश कुमार उपाध्याय, राम प्रसाद यादव, रेनू भारती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed