फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained throughout the day, cold increased, silence spread in the evening

Sant Kabir Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड, शाम होते ही पसरा सन्नाटा

Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, cold increased, silence spread in the evening
संतकबीरनगर। सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही पूरे दिन सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे। इससे ठंड में अचानक इजाफा हो गया है। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद फिर सूर्य बादलों में छिप गए। ऐसे में शाम होते ही राेजमर्रा की जरूरतों के लिए शहर आए लोग घर लौट गए। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। लोगों की सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। इसके चलते जो लोग वाहन से सड़क पर निकले, वे लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि कोहरा छंटने के बाद धूप निकलेगी। लेकिन, सुबह से ही बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। यह स्थिति दोपहर तक बनी रही। इस बीच दोपहर में हल्की धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन, कुछ देर बाद ही सूर्य बादलों के बीच छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। इसके कारण लोग जल्द घर लौट गए। इसका असर यह रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहक कम दिखाई दिए।
हालांकि, ऊनी कपड़ों का बाजार जरूर गर्म हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े खरीदते नजर आए। धनघटा से आए सुधीर कुमार, राम हित ने बताया कि जरूरी काम से शहर आए थे। ठंड के कारण जल्दी लौटना पड़ रहा है।


नहीं सक्रिय हुए रैन बसेरे
ठंड बढ़ने के बाद भी अब तक शहर में रैन बसेरे सक्रिय नहीं हो सके हैं। हालांकि, मेंहदावल बाईपास, बंजरिया व जिला अस्पताल में रैन बसेरे चिह्नित हैं। यहां अब तक कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को रात गुजारने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर के रैन बसेरों को जल्द सक्रिय करा दिया जाएगा। ताकि बाहर से आने वालों व निराश्रितों को ठंड से बचाया जा सके। जल्द ही अलाव की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed