फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clouds remained since morning, people were troubled by cold

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाए रहे बादल, ठंड से परेशान रहे लोग

Tue, 06 Feb 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained since morning, people were troubled by cold
मंगलवार को छाया कोहरा।
संतकबीरनगर। मंगलवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। हवाओं के चलने से ठंड और गलन बढ़ गई। इससे जहां सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं ठंड से लोग परेशान रहे। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकली तोे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कोहरा व धुंध रहने से, सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इसके साथ ही सर्द हवा चलने से ठंड और गलन बढ़ गई। जो लोग घर से बाहर सुबह निकले, वे जहां अलाव दिखा वहीं पर ठहर गए और खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। दुकाने भी काफी देर से खुली। हालांकि, दिन में चहल-पहल थोड़ी बढ़ी और लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान शहर में चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि, शाम होते ही फिर कोहरे व ठंड का असर दिखने लगा। इसके कारण सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई। शहर के निवासी दिलीप कुमार, घनश्याम आदि ने कहा कि सुबह ठंड व कोहरे के कारण परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद धूप निकली तो राहत मिली है। दूसरी तरफ पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed