फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleanliness system in the city is bad, filth spread on the roads

Sant Kabir Nagar News: शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर फैली गंदगी

Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system in the city is bad, filth spread on the roads
- सड़ रहे कूड़े से उठ रही दुर्गंध, शहरवासी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के बीच शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। जगह-जगह गदंगी फैली हुई है। सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी कूड़ा नहीं उठा रहे हैं, जिससे जानवर कूड़े के पास भटक रहे है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से शहरवासी परेशान हैं।
पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में तीन शिफ्टों में सफाई की व्यवस्था बनाई गई है। करीब पांच सौ सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर के टीचर्स कालोनी, मोती चौराहा, बीएसएनएल आफिस के सामने, बंजरिया रोड, जिला अस्पताल के पास आदि क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने में सफाई कर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं। वह कूड़ा सूखने का इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच बारिश होने से कूड़ा सड़ रहा है और दुर्गंध उठने से लोगों को परेशानी हो रही है। राकेश कुमार, प्रदीप गुप्ता व अन्य ने कहा कि शहर में नियमित रूप से सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सफाई नियमित रूप से कराई जा रही है। बारिश के कारण कूड़ा भीग जा रहा है, जिससे उठाने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से कूड़ा उठाएं और उसका निस्तारण कराएं।
- अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed