फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleanliness campaign started in Maghar

Sant Kabir Nagar News: मगहर में स्वच्छता अभियान की हुई शुरूआत

Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started in Maghar
-ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने तिवारी टोला में लगाया झाड़ू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में बुधवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी और ईओ वैभव सिंह ने वार्ड नंबर सात मुहल्ला तिवारी टोला में झाड़ू लगाया। इस अभियान के तहत नगर के अन्य वार्डों में भी साफ-सफाई भी की जाएगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी ने कहा कि शासन एवं नगर विकास विभाग के मंशा के अनुरूप नगर में महास्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक वार्ड के मोहल्लों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने आसपास की गंदगी को स्वयं साफ रखें। गंदगी ही सभी बीमारियों की जननी होती है। ऐसे में हम सभी को मिलकर अपने आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि नगर में महा स्वच्छता अभियान को लेकर सभी वार्डों में रोस्टर बना कर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। जिससे नगर को स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में कामयाबी हासिल हो सके। वार्ड के सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि जब कस्बा स्वच्छ रहेगा, नगर तभी स्वस्थ रह सकते हैं। जब स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण किया जा सकता है। ऐसा करने से ही नगर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद अमीरुद्दीन, भोलू पासवान, मेंहदी हसन, पूर्व सभासद मो. असद अंसारी, अब्दुल कलाम, सजंय दूबे, सुहेल अख्तर, सुनील गुप्ता, सफाई नायक दिनेश गिरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed