फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleanliness and Yoga: Strong Pillars of a Healthy Life

Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के मजबूत स्तंभ

Sun, 21 Jun 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and Yoga: Strong Pillars of a Healthy Life
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत शनिवार को थाना महुली में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर थाना परिसर, कार्यालय कक्षों, आवासीय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में जमा कूड़े को हटाकर उसका निस्तारण किया गया। पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का भी आधार है। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed