{"_id":"56f6d64a4f1c1b602ff14e4a","slug":"cleaning-staff-union-executive-dissolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव जय गोविंद यादव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष लालचंद्र चौहान व प्रदेश प्रभारी गणेश चंद्र चौहान की उपस्थिति में यह तय किया गया कि जिला व ब्लाक इकाई कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाए।
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ा बल होता है।
सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे से गठन का आह्वान किया। जिस पर उपस्थित सफाई कर्मचारियों ने सहमति जताई। साथ ही चुनाव के लिए सभी नौ ब्लाकों में चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नामित किए गए। साथ ही ब्लाकवार चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई। जिसके अनुसार सांथा में 27 मार्च, मेंहदावल में 29 मार्च, पौली में एक अप्रैल, हैंसरबाजार में तीन अप्रैल, नाथनगर में पांच अप्रैल, खलीलाबाद में सात अप्रैल, बघौली में दस अप्रैल, बेलहरकला में 15 अप्रैल तथा सेमरियावां में 17 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।
जबकि जिला कार्यकारिणी का गठन 25 अप्रैल को होगा। बैठक में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, कपिल देव, गणेश यादव, शंभू भारती, रविंद्र सिंह, सविता देवी, संजय शर्मा, विनोद निषाद, रामवचन, मानसिंह यादव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, राम दयाल प्रजापति, भुआल कुमार, चंद्रप्रकाश प्रजापति, सजन लाल, कुलदीप मौर्या, विवेक पांडेय, राम नेवास गौड़, मेराज आलम, बदरे आलम, बनवारी लाल, दिलीप गुप्ता, ध्रुवचंद्र कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।