फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Classes are being conducted in council schools amid shortage of teachers

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकाें की कमी के बीच संचालित हो रहीं कक्षाएं

Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Classes are being conducted in council schools amid shortage of teachers
प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर खलीलाबाद में पढ़ाते ​शिक्षक। संवाद
- खलीलाबाद नगर क्षेत्र में 101 पदों के सापेक्ष 23 शिक्षकों की है कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि शिक्षकों की कमी के बीच किसी तरह पढ़ाई चल रही है। प्राथमिक विद्यालयों में 18 शिक्षकों की कमी है, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पांच शिक्षकों की कमी है।
खलीलाबाद नगर क्षेत्र में कुल 20 विद्यालय हैं। इसमें प्राथमिक में 1740 बच्चों का नामांकन है, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में 616 बच्चों का नामांकन है। प्राथमिक में 74 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, जबकि उच्च प्राथमिक में 27 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष प्राथमिक में 56 शिक्षक तैनात हैं, इस तरह इसमें 18 शिक्षकों की कमी है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 22 शिक्षक तैनात हैं। पांच शिक्षकों की कमी है। विभाग शिक्षकों की कमी के बावजूद किसी तरह कक्षाएं संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

मॉडल प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम में छात्र-छात्राओं की संख्या 195 है। दो शिक्षक, चार शिक्षामित्र हैं। इंदु यादव प्रधानाध्यापिका हैं। हिना फिरदौस सहायक शिक्षिका हैं। प्राथमिक विद्यालय उसका विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 104 है। प्रधानाध्यापिका तूलिका पांडेय, पुष्पा श्रीवास्तव, नीलम, किरन सहायक अध्यापिका, अभिलाषा तिवारी, आराधना श्रीवास्तव, रमेश चंद्र शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर, खलीलाबाद में कुल छात्रों की संख्या 117 है। छात्र 50, छात्राएं 67 हैं। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्य, वंदना कुमारी, शालिनी सिंह, ब्रह्मदेव सहायक अध्यापक पद पर और गीता यादव कृष्ण मुरारी शिक्षामित्र पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed